फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: पीलीभीत में एडीएम समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित, बरेली में दो नए मरीज मिले

Fri, 31 Mar 2023 12:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत

सार

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। पीलीभीत में गुरुवार को एडीएम समेत नौ लोग संक्रमित मिले। इधर, बरेली में दो नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में एडीएम एफआर समेत नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


नए मरीजों में एडीएम एफआर के अलावा बीसलपुर से चार केस, मरौरी में दो, पूरनपुर में एक केस के अलावा अमरिया का एक केस शामिल है। नए नौ केस के सामने आने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 13 पहुंच गई। 

थाने में हंगामा: सामूहिक दुष्कर्म की आरोपी युवती ने ब्लेड से काटा गला, मां ने खाया जहर; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि देर रात आई रिपोर्ट में नौ नए संक्रमित सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को संक्रमितों को ट्रेस कर हकीकत परखने के साथ स्वास्थ्य लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

मर्चेंट नेवी कर्मचारी समेत दो युवक संक्रमित

बरेली में दो दिन पहले तीन लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को भी दो युवक संक्रमित मिले। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक डोहरा रोड स्थित विशाल कॉलोनी का रहने वाला 24 वर्षीय युवक मर्चेंट नेवी में तैनात है। जो 18 मार्च को दिल्ली से बरेली आया था। ड्यूटी पर वापस लौटने के दौरान कोरोना की जांच कराई। तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 

कर्मचारी नगर का रहने वाला 32 वर्षीय युवक हल्द्वानी का कारोबारी है। विदेश यात्रा जाने से पहले जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों युवक होम आइसोलेशन पर हैं। जिले में पांच सक्रिय संक्रमित केस हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें