फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बरेली-चंदौसी रेलखंड पर नौ घंटे का ब्लॉक, 11 जुलाई को निरस्त रहेंगी दो ट्रेनें

Sat, 20 Jun 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल 11 जुलाई को बरेली-चंदौसी रेलखंड पर नौ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस दौरान पुल संख्या-तीन की मरम्मत की जाएगी, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल 11 जुलाई को बरेली-चंदौसी रेलखंड पर नौ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस दौरान पुल संख्या-तीन की मरम्मत कराई जाएगी। सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक ब्लॉक के कारण 11 जुलाई को 64178 मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर और 64177 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 54351 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर को मार्ग में 90 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इधर, बरेली यार्ड में वॉशिंग लाइन ब्लॉक के कारण पहले से ही 54075-76 बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर और 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव के बीच रेलवे ने अयोध्या एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 27 जून से छह जुलाई तक 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस और 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार और 04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट विशेष ट्रेन में भी 28 और 29 जून को अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें