बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने नववर्ष का जश्न छात्रावास में मनाया। वीजा रिन्युअल नहीं होने से वह छात्रावास के बाहर नहीं जा सके। नाइजीरिया के अलग-अलग राज्यों से आकर पढ़ रहे छात्रों ने बताया वह अपने देश में क्लब में जाकर जश्न मनाते हैं, साथ ही पटाखे फोड़ते और केक भी काटते हैं, लेकिन इस समय बाहर नहीं जा सके, क्योंकि छात्रावास में पार्टी करने के लिए आज्ञा की आवश्यकता होती। हालांकि हास्टल में ही छात्रों ने आपस में जश्न मनाते हुए नववर्ष का स्वागत किया। छात्रों ने बताया अब तक 21 छात्रों का वीजा रिन्युअल होना बाकी है जबकि 27 नवंबर से आवेदन किए जा चुके हैं। जिसका ऑनलाइन स्टेटस अब तक अपडेट नहीं हुआ है।
=अब तक नाइजीरियन दूतावास से नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया
छात्रावास में रह रहे नाइजीरियन छात्र, पासपोर्ट संबंधी फर्जी कागजों बनाने फंसे छात्र युसुफ बाला मुस्तफा से मिलने पहुंचे। युसुफ दो माह से इस मामले में जिला जेल में है। छात्रों ने बताया नाइजीरियन दूतावास से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, वहीं युसुफ का परिवार नाइजीरिया में ही है हालांकि उनके परिवार को मुस्तफा के हालातों के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहीं मुस्तफा को विधिक सहायता दिलाने के लिए स्थानीय वकीलों से संपर्क किया जा रहा है। संवाद