फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली के तौहीद से दोबारा पूछताछ करेगी NIA, गजवा-ए-हिंद से क्या है कनेक्शन; मोबाइल से खुलेगा राज

Fri, 07 Jul 2023 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

तौहीद के सोशल मीडिया व मोबाइल के जरिये कुछ पाकिस्तानियों के संपर्क में होने के प्रमाण मिले थे। इसके आधार पर एनआईए ने उसके घर छापा मारा। लखनऊ में बुलाकर उससे पूछताछ की गई। उसका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला निवासी तौहीद को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) दोबारा पूछताछ के लिए तलब करेगी। सूत्रों के मुताबिक तौहीद के मोबाइल फोन का डाटा रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट आने पर उससे दोबारा पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, एनआईए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की ओर से संचालित गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल की कई महीनों से छानबीन कर रही है। हाल ही में तीन राज्यों में छापेमारी कर अहम सुबूत एकत्र किए थे। बरेली के आंवला निवासी पेंटर तौहीद के घर भी छापा मारा गया था। एनआईए ने तौहीद से भी पूछताछ की है।  

ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान
विज्ञापन


उसके सोशल मीडिया व मोबाइल के जरिये कुछ पाकिस्तानियों के संपर्क में होने के प्रमाण मिले थे। तौहीद ने बताया था कि 2020 में सऊदी में काम करने के दौरान पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ्रीका के लोगों से उसकी दोस्ती हुई थी। तब से वह उनके संपर्क में हैं। फिलहाल एनआईए ने उसे दोबारा बुलाए जाने पर आने की हिदायत देते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन

लखनऊ से लौटा तौहीद घर में कैद

आंवला निवासी तौहीद से एनआईए की टीम ने बुधवार को लखनऊ में पूछताछ की। बृहस्पतिवार तड़के वहां से लौटने के बाद तौहीद घर में कैद रहा। उसके घरवालों ने पूरे दिन दरवाजा बंद रखा। उसे किसी से नहीं मिलने दिया। 

ये भी पढ़ें- नहर में गिरी कार: सिंगापुर से लौटे मुस्तफा और उसके दोस्त की मौत, हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां

तौहीद के बड़े भाई तौफीक ने बताया कि एनआईए ने कहा है कि तौहीद किसी से बात न करे। उससे जो पूछताछ की गई, वह गोपनीय है। किसी से उसका जिक्र करने से मना किया है। उन्हें भरोसा है कि उनका भाई बेकसूर है, इसीलिए उसे छोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें