फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Blast Case: बरेली में एनआईए ने मौलाना से की नौ घंटे पूछताछ, फोन और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए

Thu, 28 Mar 2024 02:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए आईईडी ब्लास्ट मामले की जांच बरेली तक पहुंच गई। एनआईए की टीम ने जिले के एक मौलाना को हिरासत में लेकर करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि मौलाना का फोन और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को आईईडी ब्लास्ट में संलिप्तता के शक में एनआईए ने बुधवार को बरेली के धौरांटांडा के एक मौलाना को हिरासत में लिया। भोजीपुरा थाने में नौ घंटे पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। धमाके के तुरंत बाद मौलाना बंगलूरू से बरेली आ गया था। इसके बाद वह विदेश जाने की तैयारी में था। इन्हीं गतिविधियों को संदेह के दायरे में रखकर एनआईए ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) की लखनऊ यूनिट की टीम बुधवार को स्थानीय पुलिस और नायब तहसीलदार को साथ लेकर सुबह करीब छह बजे मौलाना के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला तो पिता को साथ लेकर टीम एक धार्मिक स्थल गई। वहां से सुबह करीब सात बजे मौलाना को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में शाम चार बजे तक मौलाना से पूछताछ की गई। थाना पुलिस के मुताबिक मौलाना बंगलूरू के एक धार्मिक स्थल में रहता था। धमाके के तुरंत बाद वह बरेली आ गया। 

वरुण गांधी का भावुक पत्र: मैं आपका था, हूं और रहूंगा... पीलीभीत से अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता; पढ़ें
विज्ञापन


एनआईए की स्थानीय इकाई की जांच में मौलाना की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मौलाना के विदेश जाने की सूचना पर शक और गहरा गया। इसके बाद एनआईए की लखनऊ यूनिट को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौलाना से पूछताछ में अहम सुराग नहीं मिला है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि फिलहाल मौलाना को घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए
टीम ने मौलाना का मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगालने की बात कही जा रही है। सूत्रों की मानें तो पासपोर्ट जब्त कर मौलाना के विदेश जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

तीन दिन से क्षेत्र में डेरा डाले थी टीम 
बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी। मौलाना के बारे में पहले पूरी तहकीकात की गई। मौलाना के घर में ही होने की पुष्टि के बाद टीम ने छापा मारा।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बरेली आई एनआईए लखनऊ की टीम ने धौराटांडा के शख्स से पूछताछ के लिए पुलिस की मदद मांगी थी। टीम ने भोजीपुरा थाने में अलग जगह बैठाकर उससे पूछताछ की और फिर लौट गई। किस सिलसिले में पूछताछ की गई यह स्थानीय पुलिस को नहीं बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें