जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ जिले के अधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ ग्राम जसनगर निवासी गुरनाम सिंह (65) के घर पहुंचकर घर के सभी कमरों को खंगाला और गुरनाम सिंह से पारिवारिक पृष्ठभूमि सहित उनके बेटों की जानकारी ली। बताया कि जनवरी महीने में बेटों द्वारा भेजे गए 50000 रुपये के बाबत पूछताछ की। टीम के चार पांच अधिकारी करीब छह घंटे गुरनाम सिंह से लगातार पूछताछ करते रहे। इसके बाद उनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल, सिम सहित सारा सामान लेकर दोपहर बाद रवाना हो गए। बता दें कि बुधवार को देश भर में एनआईए ने खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े लोगों के तार खंगाले। इसी को लेकर यह छापेमारी बताई जा रही है। लेकिन, अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।