बरेली। सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रुपये मांगने के मामले में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पटल प्रभारी को हटाया है। उनकी जगह वरिष्ठ लिपिक हिमांशु गौतम को पटल का जिम्मा सौंपा है।
बीते दिनों सीएमओ कार्यालय के बाबू का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे करीब सालभर पुराना बताया गया। तब आरोपी बाबू चिकित्सा प्रतिपूर्ति का पटल संभाल रहे थे। हालांकि, कुछ माह पहले इन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पटल की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब माह भर पहले बाबू का ये वीडियो शासन के उच्चाधिकारियों को भेजकर प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की गई। शासन ने एडी हेल्थ को जांच सौंपी थी। प्रकरण में बाबू से स्पष्टीकरण मांगा था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर बाबू को पटल से हटा दिया गया है। अन्य कोई जिम्मेदारी अभी नहीं सौंपी है। अमर उजाला ब्यूरो