संगठन ने एनएचएम में स्थानांतरण नीति बहाल करने, रिक्त पदों पर गैर-जनपद व म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा देने और सेवाकाल में कर्मचारी की मृत्यु होने पर पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की नीति बनाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की नियमित भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग भी की गई है।
तीन दिन कार्य बहिष्कार
संगठन के अनुसार पांच से सात अक्तूबर तक काला फीता बांधकर विरोध किया गया। आठ से 10 अक्तूबर तक जिला मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार/कार्यविराम किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।