फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ लखनऊ का सफर: एनएचएआई ने फरीदपुर टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये

Thu, 21 Sep 2023 07:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ का सफर अब महंगा हो गया है। एनएचएआई ने फरीदपुर टोल की दरें बढ़ाई दी हैं। बढ़ी दरें बुधवार रात 12 बजे से लागू हो गईं। अब वाहन स्वामियों को टोल से गुजरने पर पहले से अधिक रुपये चुकाने होंगे। 
विज्ञापन
फरीदपुर टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-लखनऊ हाईवे पर स्थित फरीदपुर टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार रात 12 बजे से नई दरें लागू की हैं। इससे अब शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ का सफर महंगा हो गया है। 24 घंटे में यहां से 18 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। औसतन 30 लाख रुपये प्रतिदिन टोल टैक्स मिलता है। अब 34 लाख रुपये प्रतिदिन वसूली होगी।
विज्ञापन

 
टोल की पुरानी व नई दरें वाहन पहले अब
  एक बार  - दो बार एक बार - दो बार
कार, जीप, वैन     100 -130   150 - 195
हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बस 160 - 210 240 - 310
बस और ट्रक 340 - 505 435 - 655
तीन धुरी वाणिज्यिक वाहन 370 - 555 475 -  715
4 से 6 धुरी वाले बड़े वाहन 530 - 795 685 - 1025
सात व उससे अधिक धुरी वाले वाहन 645 - 965 830 - 1245

(नोट : टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए मासिक पास की दर 330 रुपये ही रहेगी।) 

एनएचएआई के प्रोजेक्टर डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि 24 घंटे में औसतन 18 हजार वाहन गुजरते हैं। करीब 30 लाख रुपये टोल मिलता है। अब तीन से चार लाख रुपये का राजस्व बढ़ेगा। रोजा बाइपास चालू होने से राष्ट्रीय राममार्ग पर 10 किलोमीटर का सफर बढ़ा है। इसलिए टोल की दरों को संशोधित किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हुलासनगरा ओवरब्रिज की एक लेन रही बंद 

बरेली-लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा ओवरब्रिज (आरओबी) के तकनीकी निरीक्षण के लिए बुधवार को भी एक लेन बंद रही। दोनों ओर के यातायात को एक ही लेन से गुजारा गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएनएआई) और सीआरआरआई (सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट) की तकनीकी टीम जांच में जुटी रही। पांच दिन एक लेन और पांच दिन दूसरी लेन का मुआयना किया जाएगा। इस दौरान एक ही लेन से यातायात को गुजारा जाएगा। एक अक्तूबर से ओवरब्रिज पर यातायात सामान्य होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें