फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की मौत, शाम को विदा होकर आई, रात में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 10 Mar 2026 11:08 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)

सार

Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। उसका शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी भीड़, मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंडियावा में सोमवार रात नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर गहनता से जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। 

विज्ञापन

तीन माह पहले हुआ था विवाह 
थाना हाफिजगंज के गांव सिथरा निवासी तेजपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा (उम्र 18 साल) का विवाह तीन माह पूर्व एक दिसंबर 2025 को गांव सुडियावा निवासी भगवतसरन के साथ किया था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए पूजा को प्रताड़ित करने लगे थे। इसके बाद पूजा मायके चली आई। सोमवार को ही उसका पति उसे अपने साथ ले गया। रात में सूचना मिली कि पूजा की मौत हो गई है। जब वह लोग पहुंचे तो पूजा का शव फंदे से लटका। उसके गले में दुपट्टे का फंदा बंधा था। 

यह भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: बाल्टी के पानी में डूबकर मासूम की मौत, गांव में तलाशते रहे परिजन, बाथरूम में मिला शव
 
विज्ञापन

आरोप: हत्या कर फंदे से लटकाया शव 
पिता तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रात में ही पति व ससुरालियों ने मिलकर पूजा को पीटा और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से जांच करने के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें