फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल पर लंदन की ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट की तरह सजेगा आईएमए भवन

विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देती आईएमए की टीम। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
एक जनवरी की शाम को होने वाले आयोजन की थीम होगी ‘2020 इन लंदन’
विज्ञापन

बरेली। इस बार नये साल पर आईएमए भवन लंदन की ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट की तरह सजेगा, थीम होगी ‘2020 इन लंदन’। सोमवार को हुई बैठक में आईएमए पदाधिकारियों ने एक जनवरी की शाम को होने वाले इस आयोजन की जानकारियां दीं।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आईएमए भवन और परिसर को लंदन के ऑक्सफ ोर्ड स्ट्रीट की तरह सजाया जाएगा। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बोन फायर का प्रबंध भी किया जाएगा। एक जनवरी की शाम को होने वाले आयोजन में भारतीय और कॉन्टिनेंटल दोनों प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। आईएमए सचिव डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि जिस प्रकार पश्चिमी नववर्ष मनाया जाता है, उसी उत्साह के साथ भारत में भी नव वर्ष मनाया जाता है। कहा कि लंदन में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर नववर्ष के स्वागत का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है और उसे बेहद शानदार तरीके से सजाया जाता है। बैठक में कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज हिरानी, डालिमा अग्रवाल, डॉ. ऋ तु राजीव, डॉ. आशू हिरानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें