रिटायर कर्मी व समाजसेवी ने की शिकायत
गांधी नगर निवासी सिंचाई विभाग से रिटायर कर्मचारी ने एसएसपी को पत्र देकर महिला व कथित पत्रकार पर उसे फंसाने और आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। बताया कि वह सवा दो लाख रुपये दे भी चुके हैं, अभी ये लोग छह लाख रुपये और मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UP News: बदायूं में चूहे, कुत्ते के बाद अब सांप मारने पर मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता
एक महिला समाजसेवी ने कैंट थाना प्रभारी को तहरीर देकर महिला और उनके साथी पर गलत काम के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ऐसा न करने पर उसके पिता व भाई को फंसाने की धमकी देने का आरोप है। वहीं, एसओ पर रिपोर्ट कराने वाली महिला ने एसएसपी को इसी महिला समाजसेवी के खिलाफ पत्र देकर धर्मांतरण कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- गुरु-चेले की काली करतूत: अनुष्ठान के बहाने शिष्या को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों ने लूटी आबरू
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एसओ घुंघचई पर कार्रवाई के बाद से ही दोनों पक्षों की कुछ शिकायतें व साक्ष्य मिल रहे हैं। सभी मामलों में पुलिस को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। हनीट्रैप जैसे साक्ष्य मिले तो भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।