फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी, दो वंदे भारत को भी मिलेगी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों के आवागमन का समय एक जनवरी से बदल जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह लागू की जाने वाली ट्रेनों की नई समय सारिणी को रेलवे ने एक बार फिर से तीन माह के लिए आगे बढ़ा दिया है। नई समय सारिणी में बरेली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर, सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जगह मिलेगी। इसके अलावा मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे हर साल एक जुलाई से ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी करता है। इस बार जुलाई में नई समय सारिणी जारी नहीं की गई। इस दौरान बरेली होते हुए दो वंदे भारत एक्सप्रेस का भी समायोजन किया गया। पीलीभीत-मैलानी-लखनऊ रेल लाइन पर भी चार नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
नई और त्योहार विशेष ट्रेनों के पुरानी समय सारिणी में समायोजन के कारण लेटलतीफी बढ़ गई है। बरेली होते हुए सप्ताह में तीन-तीन दिन बरेली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर और सप्ताह में छह दिन सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रस्तावित हैं। नई समय सारिणी में इन ट्रेनों को भी स्थान दिया जाना है।
विज्ञापन

रेलवे सभी जोन और मंडलों में अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के परिचालन को लेकर समीक्षा कर रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से निपटने के भी उपाय खोजे जा रहे हैं। समीक्षा के कारण पहले एक जुलाई और बाद में एक अक्तूबर को नई समय सारिणी जारी नहीं की गई। अब इसे एक जनवरी से लागू किया जाएगा।


तीन माह के लिए रद्द की गई ट्रेनों का भी बदलेगा समय
कोहरे के सीजन के कारण रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 14 नियमित ट्रेनों को निरस्त किया है। 28 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। इन सभी ट्रेनों का नियमित संचालन अब एक से सात फरवरी तक फिर से नई समय सारिणी पर शुरू किया जाएगा। पुरानी समय सारिणी में समायोजित की गईं नई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया जाएगा। संवाद

-
इस बार एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी लागू की जाएगी। बरेली होते हुए दो वंदे भारत समेत कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रस्तावित है। पुरानी समय सारिणी में कई ट्रेनों को समायोजित कर चलाया जा रहा है। इस बार नई समय सारणी एक जनवरी से लागू की जाएगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें