फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे पाकिस्तानियों को फौरी राहत, अब नए सिरे से करना होगा आवेदन

Mon, 05 May 2025 07:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दीर्घकालिक वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। अब उन्हें इलेक्ट्रॉनिक फॉरेन रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन ऑफिस (ईएफआरआरओ) के पोर्टल पर आवेदन करना होगा, तभी उनका वीजा वैध माना जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार की ओर से दीर्घकालिक वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को फौरी राहत दी गई है। अब उन्हें इलेक्ट्रॉनिक फॉरेन रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन ऑफिस (ईएफआरआरओ) के पोर्टल पर आवेदन करना होगा, तभी उनका वीजा वैध माना जाएगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों केंद्र सरकार ने शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस जाने के निर्देश दिए थे। तब लंबी अवधि के वीजा पर रह रहे पाकिस्तानियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी। अब ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को आदेश दिए गए हैं कि वे सत्यापित दस्तावेजों के साथ ईएफआरआरओ के वेब पोर्टल पर नए सिरे से आवेदन करें। 

पोर्टल पर 10 मई से आवेदन पत्र उपलब्ध हो जाएगा। पोर्टल पर आवेदन करने का विकल्प 10 जुलाई तक खुला रहेगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस अवधि में आवेदन नहीं करने पर संबंधित पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों को भारत में अवैध माना जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां करना होगा आवेदन : indianfrro.gov.in

यह भी पढ़ें- Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत... और थम गईं सांसें

ये दस्तावेज जरूरी
- वैध दीर्घकालिक वीजा प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि।
- सफेद पृष्ठभूमि में नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
- नवीनतम पते के प्रमाण की प्रतिलिपि।
- व्यवसाय और धर्म का विवरण।
- यदि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया गया है तो उसकी प्रतिलिपि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें