फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर आयुक्त नए... चुनौतियां वही पुरानी, शहर के हर वार्ड की सड़कों पर हैं गड्ढे

Wed, 18 Sep 2024 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कार्यभार संभालने के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य शहर का हाल देखने निकले। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक भी की। कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं। 
विज्ञापन
एकता नगर में क्षतिग्रस्त सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के 80 हजार परिवार घर-घर कूड़ा उठान की सुविधा से वंचित हैं। हर वार्ड की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। सफाई, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं की भी भरमार है। दो साल तक नगर आयुक्त रहीं निधि गुप्ता वत्स इन्हीं समस्याओं से जूझती रहीं, लेकिन पार न पा सकीं। अब नए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को भी कार्यभार संभालने के बाद इन्हीं चुनौतियों से जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन


स्वच्छता रैकिंग की बात हो या खराब स्ट्रीट लाइटों का मसला, पार्षद और आम लोग नगर आयुक्त से ही सुधार की उम्मीद करते हैं। शहरवासियों की अपेक्षा है कि उनकी फोन कॉल पर कुछ ही देर में समस्याओं का समाधान हो जाए। शहर की सड़कें गड्ढामुक्त हों। जलनिकासी का बेहतर इंतजाम हो। हर घर से कूड़े का उठान हो। 

गृहकर और जलकर की गड़बड़ियां खत्म हों और निगम की बोर्ड बैठकों में बनने वाले प्रस्ताव धरातल पर मूर्त रूप लें। नए नगर आयुक्त इन चुनौतियों पर कितने खरे उतरते हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, पार्षद, नए नगर आयुक्त के सामने इन मुद्दों को उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण के लिए निकले नए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य - फोटो : नगर निगम
नए नगर आयुक्त बोले- सड़कों को कराएंगे गड्ढामुक्त 
कार्यभार संभालने के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य शहर का हाल देखने निकले। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक भी की। बोले- सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं। अतिक्रमण हटवाएं और वहां दोबारा कब्जे न हों, इसके लिए निगरानी की जाए।

बलरामपुर के सीडीओ रहे संजीव कुमार मौर्य को शासन ने बरेली का नगर आयुक्त बनाया है। उन्होंने सोमवार दोपहर में कार्यभार संभाला। अधिकारियों से शहर के बारे में सामान्य जानकारी ली। प्रमुख मार्गों का दौरा किया। समस्याओं को समझा और कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही न की जाए। कूड़े का नियमित उठान हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें