ऐसे निर्माण महायोजना के तहत रेगुलर हो सकते हैं। इन मार्गों पर नए कॉमर्शियल मानचित्र भी स्वीकृत हो सकते। इसलिए महायोजना का लाभ उठाकर लोग अपने निर्माणों का भू-उपयोग के अनुरूप शमन करा लें। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि ऐसा नहीं करने पर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होगी।
ग्रेटर बरेली की कई जमीनें मुकदमों में फंसीं
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि 238 हेक्टेयर में बसने वाली ग्रेटर बरेली योजना के लिए अब तक प्राधिकरण 170 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीद चुका है। वहीं 68 हेक्टेयर जमीन अभी खरीदी जाना बाकी है। इसमें कई जमीनें मुकदमों में फंसी हुई हैं। इसकी फाइल जिला अधिकारी को भेजी गई है।
गैर आवासीय भूखंडों की नीलामी 11 जुलाई को प्रस्तावित
विकास प्राधिकरण रामगंगा नगर आवासीय योजना में 218 आवासीय भूखंडों के लिए लाटरी जुलाई के पहले सप्ताह में निकालेगा। इसके अलावा 47 गैर आवासीय भूखंडों के लिए नीलामी 11 जुलाई को प्रस्तावित है। प्राधिकरण अपनी इस योजना में ऑफिस कॉम्प्लेक्स और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को भी निर्मित कर रहा है।