फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली निगम में 15 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Tue, 22 Oct 2024 03:25 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के शहरी क्षेत्र में बिजली निगम की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था और कामकाज का तरीका अब बदल जाएगा। शहर के 24 उपकेंद्रों के सभी कार्यों के छह सेक्शन में विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चारों बिजली वितरण खंडों के 24 उपकेंद्रों के सभी कार्यों के छह सेक्शन में विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई व्यवस्था को 15 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम जोन शहरी क्षेत्र में बिजली निगम की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था और कामकाज का तरीका भी बदल जाएगा। एक अधिशासी अभियंता एक सेक्शन का प्रमुख होगा। संबंधित सेक्शन के तहत आने वाले शहर के सभी कामों की जिम्मेदारी उसकी होगी।

विज्ञापन


शहर में अब तक चार बिजली वितरण खंडों में चार अधिशासी अभियंता, एक अधीक्षण अभियंता और एक मुख्य अभियंता की तैनाती है। पुरानी व्यवस्था में बिजली कनेक्शन जारी करने से लेकर काटने तक और राजस्व वसूली से लेकर एचटी व एलटी लाइनों की मरम्मत की जिम्मेदारी उसी की होती है। ऐसे में काम समय से नहीं हो पाते और लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। 

कौन है यूट्यूबर जावेद?: कॉमेडी वीडियो और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स; इस घटना से बढ़ गईं मुश्किलें
विज्ञापन


नई व्यवस्था लागू होने के बाद अभियंताओं के ऊपर से काम का बोझ कम होगा। हर सेक्शन में उस सेक्शन के तहत आने वाले कार्यों में पारंगत स्टाफ को जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को बिजली उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे। 

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर का दौरा इसी माह  
शहर में नई व्यवस्था लागू करने से पहले मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर भी बरेली का दौरा करेंगे। वह अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे और दिशा निर्देश देने के साथ शहर में कुछ बिजली उपकेंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे। 

विज्ञापन

इस तरह से काम करेगा सेक्शन 
सेक्शन-एक : शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों 33/11 केवी उपकेंद्रों और 33 व 11 केवी लाइनों की देखभाल, मरम्मत संबंधी सभी काम।
सेक्शन-दो : शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में 11 केवी लाइनों से निकलने वाली सभी एलटी लाइनों की देखभाल, मरम्मत और इन लाइनों से जुड़े शहर के सभी ट्रांसफार्मरों की देखभाल, मरम्मत समेत सभी काम।
सेक्शन-तीन : शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में बिलिंग, राजस्व वसूली, कनेक्शन काटने और जोड़ने, नए कनेक्शन देने के काम।
सेक्शन-चार : शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में लाइनलॉस, बिजली चोरी रोकने, विजिलेंस, बिल संशोधन, मीटर जांच, राजस्व सुरक्षा संबंधी सभी काम।
सेक्शन-पांच : शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों की प्रशासनिक व्यवस्था, मानव संसाधन, आईजीआरएस संबंधी शिकायतें, न्यायालय संबंधी सभी काम।
सेक्शन-छह : शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों की केंद्रित हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया, हेल्प लाइन नंबर रिसीव और शिकायतों के निस्तारण के काम। 

मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि 15 नंबर से शहर में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। निगम के सभी कामों को छह सेक्शन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन में एक प्रमुख होगा। एक काम एक ही सेक्शन करेगा। इससे व्यवस्था में सुधार होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें