फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईआर के प्रापर सिगनल से गुजरी मालगाड़ी

Sun, 08 Jan 2017 01:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के रामगंगा से सिटी रेलवे स्टेशन के बीच प्रापर चलने मिलने से कासगंज की तरफ से आई मालगाड़ी चौपुल पुल के नीचे बने अंडरपास से सकुशल गुजर गई। इससे अब इस पर गाड़ियों का संचालन शुरू हो सकता है। अभी सिर्फ सीआरएस की मंजूरी मिलना बाकी है। 
विज्ञापन

बरेली से कासगंज ब्राडगेज बनने के बाद अभी तक सिटी रेलवे स्टेशन से रामगंगा तक एनईआर का अपना ट्रैक न होने की वजह से एनआर के ट्रैक से गाड़ियां गुजारी जा रही थीं। उत्तर रेलवे अपनी लाइन व्यस्त बताकर गाड़ियां चलाने में हिचकिचाता था। इसी को लेकर दोनों मंडलों के बीच झगड़ा रहता था। पिछले दिनों जंक्शन की लाइन नंबर चार के वाशेबिल एप्रिन बनने पर एनआर ने एनईआर की गाड़ियों के संचालन पर बिल्कुल रोक लगा दी थी। जिससे बमियाना तक ही गाड़ियां आ रही थीं। इसे देखते हुए एनईआर वालों ने अपना ट्रैक जल्द दुरुस्त करने की कवायद की। शुक्रवार को चीफ सेफ्टी आफिसर ने भी निरीक्षण किया। उनकी अनुमति के बाद शनिवार को कासगंज से आई मालगाड़ी शाम साढे़ सात बजे रामगंगा से एनईआर के ट्रैक पर प्रापर सिगनल मिलने से सकुशल गुजारी गई। सिटी स्टेशन की लाइन नंबर तीन से यह गाड़ी गुजरी। साथ ही चौपुला पुल के नीचे बने अंडरपास से यह गाड़ी सकुशल गुजरी। इससे साफ हो गया कि अब इस ट्रैक पर गाड़ियां चलाई जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए सीआरएस निरीक्षण के बाद गाड़ी संचालन को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें