फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीसीबी न पीसीएम, कला के विद्यार्थियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इस बार पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी), पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ) और वाणिज्य वर्ग के के सापेक्ष कला विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल किए हैं। पीसीएम और पीसीबी के विद्यार्थियों के मुताबिक, इस बार फिजिक्स के आंकिक सवाल काफी उलझाऊ रहे। उन्हें हल करने में काफी परेशानी आई। कॉमर्स के छात्र भी गणना में अटक गए। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का भी यही मानना है कि इस बार कला वर्ग के विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर रहा।
विज्ञापन

कला वर्ग के छात्रों को थ्योरी के कारण पूर्ण अंक प्राप्त नहीं होते हैं। बीते वर्षों के परिणाम को देखें तो कला वर्ग के विद्यार्थी पीछे रहे हैं। वहीं, इस बार कला के छात्रों का शत-प्रतिशत परिणाम भी आया। प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा स्तुति शर्मा भी कला वर्ग की हैं। उनको 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, मनोविज्ञान और कंप्यूटर साइंस में उन्हें सौ में सौ अंक मिले हैं। मल्टी मीडिया में 98 अंक प्राप्त हुए हैं।

कला वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा
केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत शिक्षक खान इकबाल अख्तर का कहना है कि सिर्फ विज्ञान और काॅमर्स वर्ग की पढ़ाई से ही भविष्य नहीं संवारा जा सकता। कला के छात्रों का भी सुनहरा भविष्य होता है। इस बार का परिणाम इसका प्रमाण है। कला के छात्र डिफेंस और सिविल सेवाओं में जा सकते हैं। शिक्षक भी बन सकते हैं। एडमिनिस्ट्रेशन और बैंक समेत प्रदेश व केंद्र सरकार विभिन्न विभागों में मुकाम बना सकते हैं। अब तो कई प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू हो गए हैं। इनके माध्यम से कला विषय के छात्र बेहतर भविष्य चुन सकते हैं।
विज्ञापन


परिणाम पिछले वर्ष से बेहतर पर अपेक्षा के अनुरूप नहीं
परिणाम पिछले साल से बेहतर है, पर अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। रसायन विज्ञान में छात्रों के कम अंक आए हैं। इससे उनके प्रतिशत पर भी असर पड़ा है। - वीके मिश्रा, प्रधानाचार्य, डीपीएस

पिछली बार के मुकाबले परिणाम तो बेहतर है, लेकिन सबसे बुरे नंबर भौतिक विज्ञान में आएं हैं। कला वर्ग में मार्किंग अच्छी हुई। परिणाम अपेक्षा के विपरीत है। - डॉ. योहान कुंवर, प्रधानाचार्य विद्या वर्ल्ड स्कूल

इस बार कला वर्ग का परिणाम बेहतर रहा। पीसीएम का परिणाम अच्छा नहीं आया। 12वीं के परिणाम की ऑलओवर बात करें तो सभी विषयों में एक जैसा ही रहा। - रणधीर रावत, प्रधानाचार्य जीआरएम
अतिरिक्त विषयों और प्रयोगात्मक परीक्षाओं में मिले शत-प्रतिशत नंबर
बरेली। अतिरिक्त विषयों और प्रयोगात्मक परीक्षाओं मे मिले अंकों ने 10वीं के विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर कर दिया। थ्योरी में 10वीं के छात्र पिछड़ गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में छात्रों का अच्छा प्रदर्शन रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक 10वीं के छात्रों को गणित और अंग्रेजी में कम अंक मिले हैं। यही वजह है कि 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, पर 70 प्रतिशत से अधिक छात्र 90 फीसदी अंकों का आंकड़ा पार नहीं कर सके। माधवराव सिंधिया स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार ने बताया कि एआई, आईटी और प्रयोगात्मक परीक्षाओं में 10वीं के विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिले हैं। इस बार का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, पर प्रतिशत के हिसाब से अंक कम आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें