फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न लिंक रोड, न पक्की सड़क, फिर क्यों बढ़ रहा सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला प्रशासन से प्रस्तावित सर्किल रेट पर करीब 50 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। कई आपत्तियों में जहां सड़कें और लिंक रोड नहीं है, वहां दस फीसदी वृद्धि दर प्रस्तावित करने पर सवाल उठाए गए हैं। कुछ पॉश इलाकों के निवासियों ने सर्किल रेट न बढ़ाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार एक अगस्त से सर्किल रेट बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने इस बार प्रत्येक उप निबंधन कार्यालय के शहरी और ग्रामीण इलाकों के 50-50 क्षेत्रों का चयन कर दस फीसदी वृद्धि दर प्रस्तावित की है। इस पर 22 जुलाई तक आपत्ति व सुझाव मांगे थे। 25 को इनका निस्तारण होगा। सोमवार तक करीब 50 आपत्तियां विभिन्न क्षेत्रों से दर्ज हुई हैं। ए
डीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह के मुताबिक आपत्तियों में कुछ शहरी पॉश इलाकों के निवासियों ने पहले ही सर्किल दरें ज्यादा होने के चलते अबकी बार वृद्धि न किए जाने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ लोगों ने लिंक रोड और पक्की सड़क न होने के बावजूद सर्किल दर बढ़ाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, कुछेक आपत्तियां ऐसी भी आई हैं कि जहां सर्किल दर बढ़नी थी, वहां नहीं बढ़ाई गई। कई मोहल्लों व कॉलोनियों में सर्किल रेट बढ़ाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें