फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न सफाई दिखी न कर्मचारी, फर्मों का चार दिन का भुगतान काटने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर से स्टेशन रोड, गांधी उद्यान और शहर के अन्य मार्गों के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को मंगलवार रात न सफाई दिखी और न काम करते हुए कर्मचारी मिले। इस पर उन्होंने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंधित फर्मों के चार दिन के भुगतान की कटौती का आदेश दिया है। साथ ही, चेतावनी दी है कि यदि अब सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलेंगे तो फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी और उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इसका जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन



नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिनी बाइपास रोड की सफाई व्यवस्था दिन और रात दोनों ही समय ठीक नहीं मिली। वार्ड-10 मुंशीनगर में 3500 घरों में से लगभग 1800 का कूड़ा एजेंसी द्वारा उठाया जा रहा है। इस पर उन्होंने सफाई निरीक्षक राकेश गंगवार के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। शौचालयों की स्थिति भी खराब मिलने पर कहा कि समस्त शौचालय संचालक और सफाई निरीक्षक एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारें। उन्होंने पर्यावरण अभियंता को निर्देश दिया कि वह शौचालयों की व्यवस्था का निरीक्षण करें। साथ ही, एक सप्ताह में शौचालयों की बाहरी और आंतरिक स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। ब्यूरो
रैन बसेरों में अव्यवस्था मिली तो होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त ने बुधवार की रात नगर निगम क्षेत्र के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रैन बसेरोंं की व्यवस्था संतोषजनक मिली है। अव्यवस्था मिली तो जिम्मेदार अफसर या कर्मचारी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें