फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने घर पर किया पथराव, बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 26 Mar 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार रात मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने घर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि पत्थर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन
मारुख बेगम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के जाटवपुरा टायर मंडी में बुधवार रात नौ बजे पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। इसमें 65 वर्षीय महिला मारुख बेगम घायल हो गईं। परिवार वाले उनको अस्पताल ले गए। जहां रात 11 बजे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जाटवपुरा निवासी इमरान अपने घर के बाहर दुकान में सब्जी बेचने का काम करता है। उसका आरोप है कि पास में किराने की दुकान चलाने वाला अर्सल उसके साथ बदसलूकी करने लगा। इसकी शिकायत इमरान ने आरोपी अर्सल की मां से की। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने इमरान को पीट दिया। जान बचाने के लिए इमरान घर के अंदर भागा और दरवाजा बंद कर लिया।

ईंट लगने से हुई महिला की मौत 
इमरान का कहना है कि इसके बाद अर्सल पक्ष के चाचा-ताऊ व अन्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। जब वे सफल नहीं हुए तो घर के बाहर से ही बराबर की दीवार से पथराव कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान फेंकी गई एक ईंट इमरान की मां मारुख बेगम के सीने में जा लगी। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उनको अस्पताल ले गए। जहां रात 11 बजे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें