घर में घुसकर मारपीट, सात पर रिपोर्ट
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला एजाजनगर गौटिया में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले के तौफीक का कहना है कि उनके बेटे लकी और आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर आरोपी रंजिश मान रहे थे।
आरोपी कासिम और भूरा चार-पांच अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने आते मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। तौफीक ने दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।