फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दंपती पर हमला: युवती ने धर्म बदलकर प्रेमी से की शादी, पड़ोसी करते हैं ताकझांक, विरोध पर पीटा

Mon, 18 Nov 2024 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के घर में पड़ोसी ताकझांक करते थे। जब दंपती ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में धर्म बदलकर प्रेमी बॉबी कश्यप से शादी करने वाली शाहजीन उर्फ आरोही पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। उसका आरोप है कि आरोपी उसके घर में ताकाझांकी करते थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती की पिटाई कर दी। पीड़ित दंपती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


तीन साल पहले लुबना शाहजीन ने धर्म बदलकर अपना नाम आरोही रख लिया था। उसने प्रेमी बॉबी कश्यप से शादी कर ली थी। आरोही तीन साल से बॉबी के साथ बंशीनगला स्थित ससुराल में रह रही है। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोही के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले दबंग उन्हें अक्सर परेशान करते हैं। 

छत से उनके घर में ताकाझांकी करते हैं। विरोध करने पर झगड़ने लगते हैं। बॉबी ई-रिक्शा चलाते हैं। शनिवार रात वह घर लौटे तो झगड़ा चल रहा था। ताकाझांकी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने बॉबी पर हमला कर दिया। पति को बचाने आई आरोही को भी कई डंडे लग गए। इससे बॉबी की अंगुली टूट गई। आरोही को भी गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, सात पर रिपोर्ट
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला एजाजनगर गौटिया में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले के तौफीक का कहना है कि उनके बेटे लकी और आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर आरोपी रंजिश मान रहे थे। 

आरोपी कासिम और भूरा चार-पांच अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने आते मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। तौफीक ने दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें