फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पड़ोसी का दामाद स्कूल गई छात्रा को ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गांव से स्कूल में पेपर देने गई कक्षा 11वीं की छात्रा को पड़ोसी का दामाद अपने साथ ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनकी पुत्री स्कूल में पेपर देने सुबह 8 बजे गई। इस बीच वह नौ बजे किसी काम से गुजर रहे थे कि उनके पड़ोसी का दामाद मुरादाबाद निवासी दीपक बेटी को सिरौली की तरफ बाइक पर ले जा रहा था। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर लड़की की खोज शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

कूड़ा डालने खेत पर गई युवती से छेड़खानी
सिरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से खेत पर कूड़ा डालने गई एक युवती से गांव के ही दो मनचलों ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें