फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दावत खिलाने किशोरी को ले गया पड़ोसी परिवार, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। पड़ोस की किशोरी को रिश्तेदारी में दावत खिलाने के बहाने गांव के ही सगे भाई बहन बहला-फुसलाकर ले गए। कुछ घंटों बाद रिश्तेदारी से पड़ोस के लोग तो आ गए, लेकिन किशोरी को साथ नहीं लाए। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने उनसे बेटी को साथ न लाने का कारण पूछा। इससे बौखलाए लोगों ने बताने के बजाए उल्टा उन्हीं को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे डाली। किशोरी के परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार का पड़ोसी के घर आना जाना है। कुछ दिन पहले पड़ोसी अपनी रिश्तेदारी में शादी बताकर बेटी को अपने साथ ले गए। जब वह खुद तो घर आ गए, मगर बेटी को साथ नहीं लाए तो उनसे पूछताछ की। इस पर वे लोग बौखला गए और साथ ले जाने से मना करने की बात कहने लगे। उसके बाद छेड़खानी और दुष्कर्म जैसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें