फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदरों के हमले में बच्ची के इलाज में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने रैबीज इंजेक्शन पर जताया संदेह, कहा-हो सकता है नकली
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। बंदरों के हमले में घायल बच्ची ने इलाज के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। इस मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रैबीज इंजेक्शन पर नकली होने का संदेह जताया है।
गांव बाकरगंज निवासी प्रेमपाल की सात वर्ष की बेटी काजल को 24 अगस्त को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद उसी दिन उन्होंने फरीदपुर सीएचसी में रैबीज का टीका लगवाया और पैर में जख्म पर पट्टी कर दी थी। इसके दो दिन बाद बच्ची को बुखार आने के साथ उल्टियां होने लगीं। हालत खराब होने पर 26 की शाम बच्ची को फरीदपुर सीएचसी से बरेली रेफर किया गया। इस तरह यहां भी इंजेक्शन लगाने के बाद बदायूं मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करते रहे चिकित्सक
यहां डॉक्टरों ने सैफई अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन किसी ने ये नही बताया कि बच्ची काजल को हुआ क्या है। इसके बाद रात में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता प्रेमपाल ने बुधवार को डॉक्टरों पर बच्ची का उचित इलाज न करके सिर्फ रेफर करके टालते रहने का आरोप लगाया। वहीं, वैक्सीन के नकली होने को लेकर संदेह जताया है। बच्ची की मौत से उसकी मां रंजना बदहवास है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें