जिला अस्पताल में आए दिन करीब दर्जन भर मरीज बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत से रेफर होकर पहुंचते हैं। इनमें भी 50 फीसदी मरीज पीलीभीत से होते हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक रेफर केस पहुंचने पर उन्हें भर्ती करना पड़ता है। बेड फुल होने पर बरेली के मरीजों को रेफर करने की नौबत भी आ जाती है। एडी हेल्थ को पत्र भेजकर उन्होंने रेफर पर अंकुश लगाने को कहा है।
पहले दे चुके हैं विशेषज्ञ न होने की सूचना
पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं को पहले ही एडी एसआईसी स्तर से सूचना दी जा चुकी है कि यहां जिला अस्पताल में नेफ्रोलाजिस्ट, काॅर्डियोलाजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। वेंटिलेटर सुविधा भी मौजूद नहीं है। लिहाजा, इनसे संबंधित मरीजों को सीधे लखनऊ रेफर करें। इसके बाद भी ऐसे मरीजों को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।