फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में 24 केंद्रों पर होगा नीट का आयोजन, 14 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नीट का आयोजन जिले के 24 केंद्रों पर होगा। करीब 14 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दोपहर की पाली में दो बजे से सवा पांच बजे के मध्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार नेशनल टेस्टिंग की एजेंसी (एनटीए) ने नियमों में बदलाव भी किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सेट्रल सुपरिटेंडेंट और एक सेंट्रल आब्जर्वर की तैनाती रहेगी। दो डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटरों की भी नियुक्ति की गई है। दिव्यांगों को एक घंटे पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
बैंकों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने और वहां से केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एनटीए ने अपने पास ही रखी है। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह की ओर से बैठक भी की गई। इसमें पुलिस, एलआईयू, बैंक और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ही केंद्रीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें