बरेली। परिक्षेत्र में रोडवेज के चार डिपो (बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत) महज चार सहायक यातायात निरीक्षकों (एटीआई) के सहारे चल रहे हैं। ऐसे में चारों डिपो के सभी रूटों पर रोडवेज बसों की नियमित चेकिंग नहीं हो पा रही है। इसका असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है। बरेली से हल्द्वानी, जयपुर, टनकपुर, आगरा रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों से किराया लेकर उनको टिकट न देने की शिकायतें ज्यादा रहती हैं। पिछले महीनों में इन्हीं रूटों पर बेटिकट यात्रा कराने के सबसे ज्यादा मामले पकड़े गए थे। त्योहारी सीजन में टिकट चोरी के मामले बढ़ जाते हैं। परिक्षेत्र में एटीआई के 16 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष पीलीभीत में रवि मैसी, बदायूं में मोअज्जम, रुहेलखंड में भानु प्रताप सिंह की तैनाती है। एक अन्य टीआई सलमान को परिक्षेत्र स्तर पर रखा गया है। इससे बसों की चेकिंग सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। संवाद