बरेली। केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने बरेली के 10 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों को सत्र 2025-26 के लिए मान्यता दी है। इनमें सात कॉलेजों को एक वर्ष मान्य किया गया है।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय के मुताबिक देशभर में आयुर्वेद के करीब छह सौ कॉलेजों में यूजी-पीजी समेत 40 हजार से ज्यादा सीटें हैं। विभिन्न कॉलेजों में बीएएमएस यूजी व एमडी-एमएस पीजी सीटें भी हैं।
बताया कि अब आयुष मंत्रालय ने मान्य कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के विकल्प मिलेंगे। साथ ही, फर्जीवाड़े से भी निजात मिल सकती है।
इन आयुर्वेद कॉलेजों को किया है मान्य
सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल रिसर्च, एएनए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, धन्वंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आरके इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज, एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, कृतिका आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शामिल हैं। ब्यूरो