फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: प्रथम दिन भक्तों ने माता शैलपुत्री की आराधना की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी/मीरगंज/बहेड़ी। बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गई। कस्बे सहित देहात क्षेत्रों में जगह-जगह भजन-कीर्तन के साथ अनुष्ठान कराए गए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद घरों में कलश स्थापना कर नौ दिन तक व्रत रखने का संकल्प लिया। नगर के लेखपाल कॉलोनी शिव मंदिर, साहूकारा के बाल कृष्ण मंदिर, ललिता देवी मंदिर, रामलीला मैदान में उड़िया बाबा मंदिर, पीले बाबा मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की। इधर, मीरगंज में मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
नौवें दिन लगेगी दशमी
पंडित उमेश शर्मा ने बताया कि अबकी बार अष्टमी के दिन ही हवन किए जाएंगे और सुबह नौवीं पर जल्द ही कन्याओं को भोजन करवाकर व्रत संपूर्ण होंगे। क्योंकि उसी दिन दशमी लग जाएगी। संवाद
विज्ञापन



झालरों से जगमग हुआ देवी स्थल
बहेड़ी। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में विशेष सजावट की गई। नगर के पंजाबी कॉलोनी, रामलीला परिसर स्थित देवी माता मंदिर, राम जानकीमंदिर, गंगामंदिर, आदर्श कॉलोनी, सिंह गोटिया, जाजू नागर के मंदिरों की साफ सफाई के बाद सजावट का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों के बाद लोगों ने अपने घरों में पूजा-अर्चना की। संवाद

गायत्री शक्तिपीठ पुरैना ढाल पर यज्ञ का आयोजन
आंवला/बिसारतगंज। शारदीय नवरात्र के पहले सभी मंदिरों को विशेष तरीके से सजाया गया। महिलाओं ने मंदिरों में देवी छंद गाए। गायत्री शक्तिपीठ पुरैना ढाल पर गायत्री दुर्गा यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। डॉ. विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा कि दुर्गा शक्ति, भक्ति और मुक्ति प्रदान करती है। इधर, बिशारतगंज में भक्तों ने घरों में विधिवत पूजन के साथ कलश स्थापित किए। कस्बे के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें