फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन: घर में घट स्थापना, मंदिरों में मातारानी के जयकारे

Wed, 22 Mar 2023 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर/पीलीभीत

सार

शाहजहांपुर में घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए भक्त लाइन में लगे नजर आए।
विज्ञापन
नवरात्रि में लगी मंदिरों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मां यशवंतरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन अर्चन करने के लिए बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर में आ रहे हैं। नगर के सभी मंदिरों में सफाई को ध्यान में रखते हुए, बेहद सुसज्जित ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन


कई मंदिरों में नवरात्रि का मेला भी लगा है। जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। सुबह चार बजे से ही मंदिर में घंटों और भजन कीर्तनों की ध्वनि दूर-दूर तक गूंज रही है। इतना मनोहारी दृश्य देखते ही बनता है। यह क्रम लगभग दोपहर तक चलता रहा।

शाहजहांपुर में घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए भक्त लाइन में लगे नजर आए। पहले दिन मां शैलपुत्री की अराधना की गई। शहर के कालीबाड़ी, मां दुर्गा, बाबा विश्वनाथ मंदिर, फूलमती मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर दर्शन किए।
विज्ञापन


मंदिर के बाहर प्रसाद, चुनरी आदि की दुकानों पर खरीदारी के कारण जाम जैसी स्थिति रही। वहीं घरों में पूर्ण विधि विधान से घट स्थापना की गई। इस दौरान मंदिरों के बाहर पुलिस मुस्तैद नजर आई। महिला पुलिस महिलाओं की लाइन लगवाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें