फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली की महिलाओं ने मारी बाजी, पुरुषों की टीम को मिली हार

Wed, 22 Mar 2023 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 71वीं उप्र पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को पुरुषों के पांच और महिलाओं के तीन मुकाबले हुए। महिला वर्ग में बरेली ने वाराणसी को 4-1 से हराया। वहीं, पुरुषों के वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन ने बरेली को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

गोरखपुर और वाराणसी के बीच पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला 0-0 से टाई रहा। दूसरे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मध्य जोन को 2-1 से हराया। तीसरे मुकाबले में पश्चिमी जोन की टीम ने बरेली को 2-0 से तो चौथे मुकाबले में कानपुर ने वाराणसी को 2-1 से मात दी। आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने आगरा को 1-0 से हराया।
महिला वर्ग के पहले मुकाबले में कानपुर की टीम ने मेरठ को 3-1 से मात दी। दूसरे मुकाबले में बरेली की टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाते हुए एक के बाद एक चार गोल दाग दिए। वाराणसी की टीम एक ही गोल कर सकी। इसके चलते बरेली 4-1 विजयी रही। आखिरी मुकाबले में लखनऊ की टीम ने गोरखपुर को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुषों की 11 और महिलाओं की 8 जोन की टीम हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन बैजनाथ प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह, पीटीआई प्रदीप कसाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें