शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र में देवी पूजन के सातवें दिन सोमवार को घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का विधि विधान से पूजन हुआ। साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। माता के जयकारे और भजनों से मंदिर गूंज उठे। पुजारियों ने ब्रह्म मुहूर्त में गर्भ गृहों की सफाई कर मां कालरात्रि से कोरोना महामारी के खात्मे की की प्रार्थना की। संवाद