फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग में सराफा बाजार पर कोरोना संकट

विज्ञापन
लखीमपुर में बंद सराफा बाजार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सहालग के मौसम में सराफा कारोबार पर कोरोना का संकट मंडराने लगा है। पिछले साल भी लॉकडाउन के कारण शादी ब्याह का सीजन कोरोना की भेंट चढ़ गया था। इस बार भी सराफा व्यापार पर कोरोना की काली छाया मंडराने लगी है। हालांकि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए हर रविवार को एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा हुई है।
विज्ञापन

उधर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने 21 अप्रैल तक सराफा कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इसको लेकर सराफा कारोबारियों में असमंजस जरूर है। मगर, अधिकतर व्यापारी इस बंदी से सहमत भी हैं।
कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार पर योगी सरकार ने ब्रेक लगाने के लिए शनिवार रात से सोमवार सुबह तक 35 घंटे के कर्फ्यू का एलान किया है। उधर, कोरोना की चेन तोड़ने के लिए व्यापारी भी स्वेच्छा से कारोबार बंद रखने के पक्ष में उतर आए हैं। इसको लेकर प्रदेश सराफा कमेटी ने 21 अप्रैल यानी बुधवार तक सराफा बाजार बंद रखने का एलान किया है। कुछ लोग जहां इस पर सहमति जताकर 21 तक प्रतिष्ठन बंद रखने पर राजी हैं। मगर, मंगलवार को बाजार बंद रहेगा कि नहीं यह कहना मुश्किल है। वैसे बंदी और कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर सराफा कारोबारियों में दहशत है। इनका कहना है कि ऐसे में सराफा कारोबार को झटका लगना तय है।
विज्ञापन

चार दिन की बंदी से एक करोड़ का कारोबार ठप होने का अनुमान
सराफा कारोबारियों की माने तो इन चार दिन की बंदी में करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा, क्योंकि 22 से सहालग शुरू हो रही है। ऐसे में लोग खरीदारी करते, लेकिन रविवार का लॉकडाउन और सोमवार को चुनाव के कारण बाजार बंद और उसके बाद दो दिन की स्वेच्छा बंदी से करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित होना तय है।
प्रदेश का सराफा बाजार 21 तक बंद रहेगा। प्रदेश पदाधिकारियों का यह स्वेच्छिक निर्णय कोरोना की चेन तोड़ने में कारगर साबित होगा। फिलहाल हमारा प्रतिष्ठान बंद रहेगा। हमारी अपील है कि सभी लोग कोरोना को हराने में साथ आएं। - आलोक रस्तोगी, अध्यक्ष इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन शाखा लखीमपुर
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए अब स्वेच्छा से लॉकडाउन करने का समय आ चुका है। गोला सराफा कमेटी में भी लखनऊ, बरेली की तरह विचारों का आदान प्रदान किया जा रहा है। ताकि बुधवार तक सराफा बाजार स्वेच्छा से बंद रखा जा सके। अब हानि लाभ नहीं जीवन मरण का प्रश्न है ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। - द्वारिका प्रसाद रस्तोगी संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष, नगर सराफा कमेटी गोला
21 तक सराफा बाजार बंद रखने का मेसेज सोशल मीडिया पर पर चल रहा है। वैसे बाजार बंद रहे तो ठीक है, क्योंकि जब हम सुरक्षित हैं तभी कारोबार सुरक्षित है। कल बाजार बंद रहेगा कि नहीं, इसकी सूचना तो नहीं मिली है। मगर, जो निर्णय लिया जाएगा, वह मान्य होगा। - रिंकू रस्तोगी, सराफा कारोबारी
कोरोना को हराने के लिए सराफा बाजार बंद रखने की पहल सराहनीय है। इससे इसकी चेन तोड़ने में सहूलियत रहेगी। सभी व्यापारी भाइयों से अपील है कि 21 तक बाजार बंद रख एकता का परिचय देकर कोरोना को हराने के लिए साथ आएं। - अतिन, जिला संयोजक उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें