फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा बनी बाधा: बरेली एयरपोर्ट पर दो बार लैंडिंग की कोशिश, दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ी नवी मुंबई की उड़ान

Tue, 17 Nov 2026 12:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवी मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट सोमवार को तेज हवा के कारण बरेली हवाई अड्डे पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जिससे 311 यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली हवाई अड्डे के रनवे पर तेज हवा के कारण दो बार प्रयास के बाद भी नवी मुंबई से बरेली आई फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान में 171 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग में अड़चन को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने विमान को बरेली से दिल्ली डायवर्ट कर दिया। इसके बाद दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विमान शाम 6:47 बजे बरेली पहुंच सका। बाद में शाम 7:15 बजे 140 यात्रियों को लेकर वापस नवी मुंबई के लिए उड़ान भरी। इससे 311 यात्री परेशान हुए। 

विज्ञापन
Trending Videos

नवी मुंबई से बरेली आने वाला विमान अपराह्न 3:35 बजे लैंड करने के बाद शाम 6:05 बजे वापस उड़ान भरता है। सोमवार को विमान हवाई अड्डे के आसमान में समय पर पहुंचा, लेकिन रनवे पर तेज हवा के कारण लैंड नहीं हो सका। एटीसी के निर्देश पायलट दल ने दो बार कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि जब हवा रनवे के समानांतर न बहकर तेजी के साथ साइड से से आती है तो वह विमान को रनवे से बाहर धकेलने की कोशिश करती है।
विज्ञापन

लैंडिंग के समय विमान की गति कम होती है। ऐसे में तेज और अस्थिर हवा पायलट के लिए विमान के संतुलन और रनवे के सेंटरलाइन पर सीध बनाए रखना बेहद कठिन बना देती है। सोमवार अपराह्न भी हवाई अड्डा के इलाके में हवा की यही स्थिति थी। इस कारण एटीसी ने उड़ान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें