फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवदिया झादा फ्लाईओवर पर एक जुलाई से फर्राटा भरेंगे वाहन, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर होगा आसान

Wed, 13 May 2026 11:34 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नवदिया झादा चौराहे पर बना सिक्सलेन फ्लाईओवर एक जुलाई से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। 980 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर 29.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसके शुरू होने से दिल्ली-लखनऊ और नैनीताल मार्ग पर यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के नवदिया झादा चौराहे पर बना सिक्सलेन फ्लाईओवर एक जुलाई से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 980 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर 29.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसके शुरू होने से दिल्ली-लखनऊ और नैनीताल मार्ग पर यात्रा करने वाले राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जून के अंत तक सभी तकनीकी और फिनिशिंग कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण और एप्रोच रोड का काम अंतिम चरण में है। यह परियोजना जनवरी 2026 तक पूरी होनी थी, लेकिन किसी न किसी कारण से इसमें देरी हुई। इसके बाद जून 2026 की नई समय सीमा तय की गई।

नवदिया झादा चौराहा लंबे समय से जिले का एक प्रमुख ब्लैक स्पॉट रहा है, जहां कई सड़क हादसे हुए हैं। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद दिल्ली-लखनऊ हाईवे का यातायात सीधे ऊपर से गुजरेगा। स्थानीय और बीसलपुर सड़क का यातायात नीचे बने अंडरपास से संचालित होगा। इससे हाईवे पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास से स्थानीय लोगों को राहत
एनएचएआई ने फ्लाईओवर के साथ एक अंडरपास का भी निर्माण किया है। यह अंडरपास बरेली-बीसलपुर मार्ग पर आने-जाने वाले हजारों लोगों के लिए फायदेमंद होगा। अभी निर्माण कार्य के चलते लोगों को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। नई व्यवस्था से स्थानीय यातायात बिना बाधा के सीधे अंडरपास से गुजर सकेगा। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

एनएचएआई मुरादाबाद के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि नवदिया झादा फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। एप्रोच रोड और तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। विभाग का लक्ष्य जून के अंत तक सभी काम पूरे करने का है। एक जुलाई से फ्लाईओवर को जनता के लिए खोलने की योजना है। इससे यात्रियों को जाम और दुर्घटनाओं से स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें