फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिसंबर को होगा परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (एनएएस) की परीक्षा चार दिसंबर को कराई जाएगी। इसमें कक्षा तीन, छह व नौ के विद्यार्थी शामिल होंगे। तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक एससीईआरटी डाॅ. पवन सचान ने संबंधित शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। एनएएस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सर्वेक्षण में गोपनीयता, शुचिता व तटस्थता के साथ त्रुटि रहित आकलन करने के निर्देश दिए।
साथ ही परीक्षा के संबंध में क्षेत्र अन्वेषकों को प्रशिक्षण दिया गया। कहा कि यह आकलन पूरे प्रदेश की शैक्षिक स्थिति को स्पष्ट करेगा। एडी बेसिक अजीत कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस तरह होगा सर्वेक्षण का पैटर्न
सर्वेक्षण में कक्षा तीन के विद्यार्थियों के आधारभूत स्तर की दक्षताओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसका समय 90 मिनट होगा। कक्षा छह के विद्यार्थियों का भाषा, गणित, 'हमारे आसपास की दुनिया' का मूल्यांकन 90 मिनट में होगा। वहीं, कक्षा नौ में भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में मूल्यांकन का समय 120 मिनट निर्धारित किया गया है। बैठक में जेडी शिक्षा राकेश कुमार, डायट प्राचार्य कल्पना सिंह, डीआईओएस देवकी सिंह, डीआईओएस पीलीभीत डॉ. अचल मिश्रा, जनपद बदायूं के प्रतिनिधि रत्नेश कुमार सक्सेना, बीएसए संजय सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें