फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सीनियर महिलाहैंडबॉल चैंपियनशिपः मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब और

विज्ञापन
राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़तीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हरियाणा, छत्तीसगढ़ और पुड्डूचेरी की टीमों ने लीग मुकाबलों में बढ़त बनाई

बरेली। 49वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को लीग मुकाबलों के साथ कई प्री क्वार्टर मैच भी खेले गए। प्री क्वार्टर मुकाबलों में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और पंजाब ने जीत की पताका फहराई। हरियाणा, पुड्डूचेरी और छत्तीसगढ़ ने भी लीग मैच जीते।
विज्ञापन

फ्यूचर कॉलेज के ग्राउंड पर दो सत्रों में हुए मुकाबलों में सुबह पहला मैच ग्रुप बी की टीम हिमाचल प्रदेश और लेह-लद्दाख के बीच खेला गया जिसमें हिमाचल प्रदेश ने जीत हासिल की। पुड्डूचेरी ने आंध्र प्रदेश को तीन के मुकाबले 13 गोल दागकर हराया। मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को छह के मुकाबले 18 गोल से शिकस्त दी।
ग्रुप एफ की टीम पंजाब ने छह के मुकाबले 25 गोल दागकर असम को हराया। ग्रुप जी की टीम राजस्थान ने चंडीगढ़ को कांटे के मुकाबले में 13 के मुकाबले 16 गोल से हराया। बिहार ने केरल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 12 के मुकाबले 28 गोल कर जीत हासिल की। ग्रुप ए के मैच में इंडियन रेलवे ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दमन-दीव को हराया।
विज्ञापन

केसीएमटी ग्राउंड में भी लीग और प्री क्वार्टर मुकाबले हुए। पहले लीग मैच में ग्रुप ए की टीम इंडियन रेलवे ने दादरा नागर हवेली को 14-4 से हराया। दूसरे लीग मैच में ग्रुप बी की टीम हिमाचल प्रदेश ने लेह-लद्दाख का खाता भी नहीं खुलने दिया और 14-0 के स्कोर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच ग्रुप ई के गुजरात और दमन-दीव के बीच हुआ जिसमें गुजरात ने 12-3 से जीत हासिल की।
पहले प्री क्वार्टर मैच में इंडियन रेलवे ने शानदार प्रदर्शन कर कर्नाटक को 27-3 से पछाड़ा। दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 33-14 से हराया। प्री क्वार्टर के दूसरे चरण में यूपी ने तेलंगाना को हराया। पुड्डूचेरी ने दिल्ली को 24 गोल और हरियाणा ने 22 गोल दागकर मध्यप्रदेश को हराया। बिहार ने दस गोल करके छत्तीसगढ़ को शिकस्त दी। पंजाब ने गुजरात को 21 गोल करके हराया। राजस्थान ने केरल को 15 गोल करके हराया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय, जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन विनय खंडेलवाल, अध्यक्ष आशीष गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें