National Dance Championships Bareilly has two medals shocks
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बरेली के दो युवाओं ने पदक जीते हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में 22 राज्यों से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यूपी के नाम कुल 44 पदक आए हैं।
डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में 28 और 29 जनवरी को किया गया। इस दौरान 22 राज्यों से पहुंचे 300 डांसरों ने अपना हुनर एक मंच पर दिखाया। एकल, समूह और आकर्षक डांस श्रेणी में अपनी प्रस्तुति खिलाड़ियाें ने दी। यूपी से करीब 50 खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचे थे। इसमें 28 ने स्वर्ण, 9 ने रजत और 7 ने कांस्य पदक जीता। यूपी ने ग्रुुप डांस में भी पहला स्थान पाया और ओवरऑल चैंपियन रही। बरेली से शामिल आशीष मिश्रा ने फ्री स्टाइल में रजत और राशि खट्टर ने क्लासिकल में स्वर्ण पदक जीता है।