फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं रोड पर 650 एकड़ में बनेगी नाथधाम टाउनशिप, जानिए प्लॉट की कीमत और सुविधाएं

Thu, 04 Jan 2024 07:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: नाथधाम टाउनशिप में 20 सेक्टर होंगे। आवासीय भूखंड 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेंगे। प्रत्येक सेक्टर में भूखंडों की नीलामी होगी। पहले चरण में चार श्रेणियों के प्लॉट निकाले गए हैं।
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के निकट 650 एकड़ में नाथधाम के नाम से नई टाउनशिप बनाएगा। इसमें 72 से 200 वर्गमीटर तक के भूखंड मिलेंगे। भूखंड लेने के लिए पांच जनवरी से पांच फरवरी तक ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की सफलता के बाद बीडीए ने इस टाउनशिप का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन


नई टाउनशिप में 35-40 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी। टाउनशिप के करीब प्रस्तावित रामगंगा रिवर फ्रंट भी इसके आकर्षण का केंद्र प्रमुख बनेगा। सेंट्रल पार्क, नेबरहुड पार्क, आउटडोर व इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर बनेंगे। प्रत्येक चौराहे पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित हैं। शहर में एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस, बदायूं में लाबेला चौक व शाहजहांपुर की टाउन हॉल शाखा से इसके लिए फॉर्म मिलेंगे। 

कासगंज, एटा, उझानी व पीलीभीत में एचडीएफसी की किसी भी शाखा से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है। www.bdainfo.org पर लॉगिन कर या फिर 9568006429 पर कॉल कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन

इतनी होगी एक भूखंड की कीमत 
टाउनशिप में 20 सेक्टर होंगे। आवासीय भूखंड 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेंगे। प्रत्येक सेक्टर में भूखंडों की नीलामी होगी। पहले चरण में चार श्रेणियों के प्लॉट निकाले गए हैं। इसमें 50, 72, 112, 162 और 200 वर्ग मीटर के भूखंड हैं। 

टाउनशिप में नर्सिंग होम, अस्पताल, स्कूल के लिए भूखंड भी दिए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ स्कूल और अस्पताल की सुविधा होगी। सीवर सिस्टम विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण ने टाउनशिप विशेषज्ञों की मदद से साइट प्लान बनाया है।

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथधाम इंटीग्रेटेड टाउनशिप शहरवासियों के नए साल में एक नई आवासीय सुविधा है। बड़े शहरों की तर्ज पर यहां भी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इसीलिए दूसरे शहरों के लोग भी भूखंड खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदन तय करेंगे टाउनशिप का भविष्य
रामगंगा नदी का पुल पार करके भगवनपुर व भानपुर गांव पड़ते हैं। इनके रकबे में फोरलेन सड़क के किनारे ही नाथधाम टाउनशिप प्रस्तावित है। इसकी डिमांड का सर्वे करने के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। पर्याप्त आवेदन आने के बाद ही बीडीए इसे विकसित करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें