फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमू ने गेटमैन की ड्यूटी आठ घंटे कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 12 घंटे ड्यूटी का दंश झेल रहे ट्रैक मेंटेनरों के पक्ष में पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) उतर आई है। नरमू ने गोरखपुर से आए प्रमुख मुख्य इंजीनियर सतीश कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बढ़े हुए टीवीयू के अनुसार गेटों को अपडेट करने और ड्यूटी को आठ घंटे करने की मांग की। ज्ञापन में पांच सौ मीटर की अधिक दूरी पर आवास, 12 घंटे ड्यूटी करने वाले गेटमैनों को डबल रेस्ट, इंजीनियरिंग अनुभाग में टेक्नीशियन की कमी को दूर करना और ट्रैक मेंटेनरों को रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराने की मांग की है। इससे पूर्व यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सीडी अवस्थी, कुलदीप कुमार, मोहम्मद यूनुस, पीके दुबे, हरीश भारती, महीप कश्यप, सोमनाथ बनर्जी आदि ने सतीश कुमार पांडेय का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें