बरेली। श्री श्याम परिवार की ओर से 23 मई को श्री त्रिवटीनाथ मंदिर स्थित श्री कृष्ण कथा स्थल पर श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी रविवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मित्तल ने दी। बताया कि महोत्सव में वृंदावन से भजन गायक नंद किशोर शर्मा (नंदू महाराज) आ रहे हैं। वे अपनी चिर-परिचित मधुर शैली में भजनों के माध्यम से खाटू श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। बाबा का दिव्य दरबार भी सजाया जाएगा। महोत्सव में छप्पन भोग अर्पण किया जाएगा। इस दौरान राम औतार, ब्रजमोहन सोनी, नवीन गोयल, श्याम कृष्ण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अनुपम टिबड़ेवाल, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।