फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शूटआउट एट लोखंडवाला देखकर बनने चला था गैंगस्टर, तमंचे समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म के गैंगस्टर माया भाई की तरह दहशत फैलाने की तमन्ना लिए एक शख्स को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर कैंट के यादव मोहल्ला निवासी मुकुल यादव को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि कठपुला पुल के पास से ये गिरफ्तारी की गई। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में मुकुल ने बताया कि वह शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म में विवेक ओबेरॉय के किरदार माया भाई से काफी प्रभावित था। उसने कई बार ये मूवी देखी और माया भाई की तरह इलाके में धाक जमाना चाहता था। इसलिए अपने पास तमंचा रखता था। मुकुल यादव पर पहले से मारपीट, धमकी, लूट, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट जैसे दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें