सिपाही बोला- वीडियो हो तो दिखाओ
महिला ने बताया कि 26 जुलाई को वह बाकरगंज चौकी में शिकायत करने गई। वहां पुलिसकर्मियों ने उससे छेड़खानी का सबूत मांगा। एक सिपाही ने कहा कि वीडियो हो तो दिखाए। उसकी बातें सुनकर वह चौकी से लौट आई। अगले दिन थाने गई तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
शनिवार को महिला पूरे प्रकरण की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची। वहां उसने पूरा घटनाक्रम बताया। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे अधिकारियों से आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
इधर, बाकरगंज चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह पुंडीर का कहना है कि ननद अपने मायके की संपत्ति में हिस्सा चाहती है। भाई भाभी इसे देने के लिए तैयार नहीं हैं। दोनों पक्ष में इसी बात को लेकर काफी समय से विवाद है। अब एक दूसरे पर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। छेड़खानी का सबूत मांगने का पुलिस पर लगा आरोप गलत है।