फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दधिकांदो शोभायात्रा में बैलगाड़ी पर निकले नंदलाल, फुहारों संग बरसे सौहार्द के फूल

Mon, 18 Aug 2025 08:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में रविवार को 136 साल पुरानी दधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सौहार्द का रंग दिखा। मुस्लिमों ने भी पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन
दधिकांदो शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रिमझिम फुहार के बीच रविवार को 136वीं दधिकांदो शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। महापौर उमेश गौतम ने वृंदावन से आए राधा-कृष्ण के स्वरूपों की आरती उतार कर यात्रा का शुभारंभ किया। परंपरागत बैलगाड़ी पर सवार होकर भगवान श्रीकृष्ण शहर भ्रमण करने निकले। कुछ देर तक महापौर ने बैलगाड़ी को हांका। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सौहार्द के फूल बरसाए।

विज्ञापन


कटरा चांद खां से पूजन के बाद यात्रा की शुरुआत हुई। सबसे आगे राधा-कृष्ण का रथ व इसके पीछे गणेश भगवान, शिव-पार्वती, राम दरबार, माता दुर्गा समेत अन्य झांकियां थीं। झांकियों के पीछे डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोली चल रही थी। 

मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत 
सीताराम मंदिर से शुरू होकर यात्रा ईसाइयों की पुलिया, मठिया गुलाबबाड़ी, जगतपुर, मीरा की पैठ, बुखारपुरा पानी की टंकी, गंगापुर, नाग पंचमी मेला मैदान, श्यामगंज बाजार, नगर निगम, कालीबाड़ी, सिंधुनगर गेट होते हुए रात 11 बजे कटरा चांद खां पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुष्पवर्षा की। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दधिकांदो शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रने। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अनीस वेग, दिनेश दद्दा, छंगामल मौर्य, राजेश पटेल, दिनेश गुप्ता, राजीव निर्भय, रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

हनुमान अखाड़े ने दिखाए करतब
शोभायात्रा के दौरान हनुमान अखाड़े ने कई जगह लाठी, तलवार, आरी से करतब दिखाए। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें