बरेली। विधान परिषद सभापति ने बसपा एमएलसी अतर सिंह राव को सार्वजनिक उपक्रम और निगम संयुक्त समिति में सदस्य नामित किया है। उच्चस्तरीय समिति के कार्य क्षेत्र में 41 विभाग आते हैं, इसमें बिजली विभाग भी शामिल है। इसमें 35 एमएलए और एमएलसी नामित हैं। प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।