फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरुष वर्ग में नमन तो महिला में अनुष्का बनीं चैंपियन

Sun, 31 May 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप शुक्रवार को समापन हो गया। स्मार्ट सिटी हॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन

पुरुष एकल में नमन गांधी ने विशाल सिंह को 15-11, 15-10 से पराजित किया। बालक एकल 17 वर्ष वर्ग में राम सक्सेना ने अर्थव अग्रवाल को 15-13, 15-06 से हराया। राम सक्सेना ने बालक एकल 19 वर्ष का खिताब भी शौर्य गंगवार को 17-15, 15-11 से हराकर जीता। मिश्रित युगल का खिताब नमन गांधी और नेहा की जोड़ी ने विशाल और शुभी भारद्वाज को 17-15, 15-07 से हराकर अपने नाम किया। महिला एकल में अनुष्का चौधरी ने अदिति को 13-15, 15-08 और 15-13 के कड़े मुकाबले में हराया। संघ के अध्यक्ष डीएल खट्टर, शिव कुमार सचिव अनिल मेहरोत्रा और कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, गौरव भसीन, देवेंद्र थापा, विष्णु शंकर शर्मा, पवन अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें