फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नायब तहसीलदार पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बार के पूर्व अध्यक्ष ने इस मामले में मुख्यमंत्री से की शिकायत
विज्ञापन

नवाबगंज। एडवोकेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने तहसील की महिला नायब तहसीलदार पर कानून के मुताबिक कार्य न करने के साथ ही रिश्वत लेकर कार्य करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
बार के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार की तरफ से सीएम पोर्टल के साथ ही राजस्व परिषद के अध्यक्ष, मंडल आयुक्त और डीएम को की गई शिकायत में तहसील में तैनात नायब तहसीलदार शिवा वर्मा पर ग्राम बकैनिया के सुरेंद्र सागर बनाम रामेश्वर की पत्रावली, ग्राम भौआ नगला के प्रमोद कुमारी बनाम आबिद हुसैन की पत्रावली पर कानून से हटकर आदेश करने का आरोप लगाया है। बार के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने बताया कि इसके अलावा ग्राम चौखंडी, कितुकापुर उर्फ कुतुबपुर की भी दो फाइलें पिछले काफी दिनों से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम खमरिया की वसीयत की दाखिल खारिज का मामला भी काफी चर्चित है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों को बताया निराधार : नायब तहसीलदार
इस मामले में नायब तहसीलदार शिवा वर्मा से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वह हर जांच को तैयार है। किसी कमेटी से उनकी जांच करा ली जाए। उनके कोर्ट में सबसे अधिक पत्रावलियों का निस्तारण किया गया है। वह दबाव में कोई कार्य नहीं करेंगी, जो नियम होगा, उसके हिसाब से कार्य करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें